मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार 2025 – नीतीश सरकार का बड़ा तोहफ़ा महिलाओं के लिए
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar 2025 का ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। सितंबर 2025 से यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। आगे चलकर, बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी।
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी (Mahila SvaRojgar Yojana Bihar) बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है।